Bollywood News


मदद की गुहार लगाने वाले लोगों से सोनू सूद ने मांगी माफ़ी! जानिए पूरी खबर

देश में लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपने कारोबार से हाथ धोना पड़ा, तो वहीँ कई लोग इसके चलते बेघर हुए| इस भयानक स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर ज़रूरतमंद लोगों की मदद में जुट गए, इसी कारण आज की तारीख़ में उन्हें प्रवासी मज़दूरों का मसीहा मन जाते है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू की लोगों तक मदद पहुंचाने की यह कोशिश लॉकडाउन के साथ ख़तम नहीं हुई, वह अब भी किसी ना किसी की गुहार को पूरा करने में लगे रहते हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि उन्हें करीब हर दिन कितने लोग मेस्सेज करते हैं| इस पोस्ट के ज़रिये वह अपने चाहने वालों से माफ़ी मांग रहे हैं क्योंकि इतने सारे संदेशों को पढ़ने और जवाब देने में उन्हें समय लग रहा है, पर वह जल्दी ही इसका उपाय निकाल लेंगे| डालिए पोस्ट पर नज़र -



सोनू सूद की फ़िल्मी सफ़र की बात करते हैं, अब वह जल्द ही चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है, जिसमे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load