Bollywood News


सुशांत सुसाइड केस: कंगना ने एनसीबी की मदद करने से पहले रखी ये शर्त

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं| वे अपने किसी भी बयान से पीछे हटती हैं और हर बार अपनी आवाज़ बुलंद रखती हैं| अब जब से सुशांत मामले में ड्रग एंगल ने नया मोड़ लिया है, कंगना उसी समय से सोशल मीडिया पर लगातार एक से एक बड़े खुलासे कर रही हैं| हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ जानकारी साझा करते हुए बोला है कि वह हर तरह से ड्रग एंगल में एनसीबी की मदद के लिए तैयार हैं परन्तु उनकी कुछ शर्ते हैं| इस समय सोशल मीडिया पर कंगना के नाम के हेश टैग चल रहे हैं|

ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा कि, " मैं @narcoticsbureau की मदद करने को तैयार हूँ, लेकिन मुझे केंद्र सरकार से सुरक्षा की आवश्यकता है| मैंने न केवल अपने करियर को बल्कि अपने जीवन को भी खतरे में डाल दिया है, यह बात तो स्पष्ट है कि सुशांत कुछ गंदे रहस्यों को जानता था कि जिसकी वजह से उसको मर दिया गया है"| अभिनेत्री के यह पोस्ट करने के बाद लोगों द्वारा ट्विटर पर कंगना को सुरक्षा दो हैश टैग चलाया जा रहा है| देखिये -





कुछ समय पहले कंगना ने ट्वीट कर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपने जुबानी तीरों का शिकार बना लिया था| उन्होंने कहा था कि अगर नॉरकोटिक्स टेस्ट किया जाए तो बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे आज जेल में होंगे| अभिनेत्री के फैन्स का कहना है कि कंगना इस तरह के खुलासे जरुर कर रही हैं, लेकिन इसके बाद उनकी भी जान को खतरा हो सकता है, इस तरह की बाते बोल कर वह खुद के करियर को दांव पर लगा रही हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर कंगना को अपने फैन्स का भरपूर प्यार और समर्थन मिलता है|

End of content

No more pages to load