अक्षय कुमार के फैन्स के आने वाले दो साल दमदार जाने वाले है क्यूंकि वे एक के बाद एक फिल्मों में एक से एक रोमांचक किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं और इन्ही किरदारों में से एक है 'पृथ्वीराज'|
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी रही ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय हमें भारत के सबसे चर्चित महाराजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं जिसकी शूटिंग जल्द फिर से शुरू होने जा रही है |
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पृथ्वीराज की शूटिंग अक्षय कुमार और सोनू सूद के साथ अक्टूबर से फिर शुरू जा रही है | इसके लिए मुंबई में 12वीं सदी के हिसाब से सेट और महल भी तैयार किये जा रहे हैं | खबर के मुताबिक़ फिल्म के एक बड़े और ज़रूरी हिस्से की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी कर ली जाएगी |
बता दें की चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए पहली बार अक्षय कुमार ने डिक्शन की ट्रेनिंग ली थी ताकि उनकी बोली पृथ्वीराज चौहान जैसे किरदार के हिसाब से बढ़िया लगे | बता दें की फिल्म में संजय दत्त, मानव विज, सोनू सूद, व आशुतोष राणा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे | पृथ्वीराज अगले साल के मध्य तक रिलीज़ हो सकती है |
अक्षय कुमार और सोनू सूद इस महीने से फिर शुरू करेंगे 'पृथ्वीराज' की शूटिंग!
Tuesday, September 29, 2020 18:11 IST


