Bollywood News


सड़क पर एक बार फिर साइकलिंग करते दिखे रणबीर कपूर, देखिये वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव नज़र आते हैं। वह कभी भी अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करते हैं। कुछ समय से रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह साइकलिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं, अभिनेता के इस वीडियो पर उनके फैन्स जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग का लुत्फ ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखा है। अभिनेता ग्रे कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट और ब्लैक लोवर्स में काफी फिट नज़र आ रहे हैं। रणबीर के फैन्स इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं| देखिये-

अगर आपको याद हो कुछ समय पहले रणबीर कपूर फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल चलाते हुए नज़र आए थे। दरअसल, वह इस साइकिल से मुंबई के पाली हिल स्थित दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए, जिसका रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान मां नीतू कूपर भी उनके साथ थीं, घर के रेनोवेशन का काम देखने जहां रणबीर कपूर साइकिल से पहुंचे थे वहीं, नीतू कूपर कार से आई थीं।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे। इस सुपरहीरो फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, इसमें रणबीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। रणबीर और आलिया के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देगें|

End of content

No more pages to load