Bollywood News


ऋतिक रॉशन पर आधारित एक्शन गेम कैरेक्टर हुआ लॉन्च!

बॉलीवुड सुपरस्टार हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन अपने लुक्स और पर्सनैलिटी के चलते अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है| ऋतिक को बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक माने जाता है| वह कई एक्शन फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, वर्तमान में उनका एक गेम कैरेक्टर की वहज से सुर्खियों में चल रहा है जो ऋतिक पर आधारित है| एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस गेम का टीजर लोगों के साथ साझा किया जिसको सोशल मीडिया पर काफी ओअसंद किया जा रहा है| बता दें कि इस गेम का नाम गरेना फ्री फायर है|

ऋतिक ने इस गेम का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " मैं अपने इस ऑनस्क्रीन वेंचर को लेकर काफी उत्साहित हूँ, इस रॉयल गेम में आप मुझे एक गेम किरदार के रुप में एक्शन में देख सकते हैं| थैंक्यू गरेना फ्री फायर मुझे ये अनोखा अवसर प्रदान करने के लिए"| इस टीजर वीडियो में ऋतिक के गेम कैरेक्टर को एनिमेटेड तरीके से गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है, युवा जनरेशन को अभिनेता का यह नया अवतार काफी पसंद आ रहा है| देखिये-



बता दें कि टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बच्चन जैसे कई स्टार्स ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है| ऋतिक की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म वॉर थी, इस फिल्म में ऋतिक ने पहली बार टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ काम किया था| ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई थी|

End of content

No more pages to load