Bollywood News


नतासा स्तांकोविक ने साझा किया बेटे का मज़ेदार वीडियो, फैन्‍स ने दिया ये नाम

क्रिकेट के मैदान में जहां एक ओर आईपीएल-2020 का खुमार लोगों के सिर छड़कर बोल रहा है, वहीं ऐक्‍ट्रेस नतासा स्तांकोविक ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर बेटे अगस्‍तया का एक क्‍यूट वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है। बता दें कि हार्दिक पंड्या और नतासा इसी साल जुलाई महीने में पैरेंट्स बने हैं। शेयर किए गए वीडियो में अगस्‍तया अपनी मां का नाक पकड़ कर मस्ती करता नज़र आ रहा है,यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नतासा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में हार्ट इमोजी बनाया है। नतासा के वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर लोगों का प्‍यार बरसने लगा है। कोई अगस्‍तया को 'छोटा पंड्या' लिख रहा है, तो कोई उन्‍हें 'हार्दिक पंड्या 2.0' बोल रहा हैं| देखिये-

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on



कुछ समय पहले हार्दिक पंड्या के जन्‍मदिन पर नतासा ने उनके लिए एक प्‍यार भरा पोस्‍ट भी लिखा था। यही नहीं, नतासा ने बेटे की कुछ अनदेखी तस्‍वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने अपने पोस्‍ट में लिखा था, 'मेरे पसंदीदा, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे प्यार को शुभकामनाएं। आप हमारी जिंदगी में आनंद और खुशियाँ लेकर आएं। हमारे साथ बिताए खुशनुमाना पलों के लिए मैं आभारी हूं। आपके वापस आने और अगस्त्या के साथ समय बिताने के लिए इंतजार कर रही हूं।

End of content

No more pages to load