Bollywood News


बिग बॉस 14: घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही लव गुरु बने शार्दुल पंडित

बता दें कि बिग बॉस 14 को लेकर दर्शकों के बीच अभी पिछले सीजन जैसा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है| इसका सीधा असर आए दिन टीआरपी पर भी दिखाई दे रहा है, शो के अंदर हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है जिससे दर्शकों की उम्मीदें शो को लेकर बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं| शो में शार्दुल पंडित, कविता कौशिक और नेहा सिंह की एंट्री हो गई है, आरजे शार्दुल ने तो आते ही शो में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दिखानी शुरू कर दी है| बीते एपिसोड में शार्दुल की लव गुरु वाली मजेदार शरारतें लोगों को काफी पसंद आई|

बिग बॉस के घर पर नए कंटेस्टेंट की एंट्री के साथ नई उम्मीदें भी जग गई हैं| वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा जहाँ एक तरफ टीवी की दुनिया का जाना माना नाम कविता कौशिक ने दस्तक दे दी, इसके अलावा आरजे शार्दुल पंडित ने भी आते ही अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया, बीते एपिसोड में शार्दुल, पवित्रा के साथ अपनी सेटिंग तो कर ही रहे थे, साथ ही दूसरों की बिगड़ी बनाने में भी नज़र आए, उनका लव गुरु वाला किरदार दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया|

बता दें कि शार्दुल पहले तो जेल में कैद पवित्रा पुनिया से फ्लर्ट करते दिखाई दिए, इसके बाद वह छोटे से मनमुटाव के कारण टूटी निकी तंबोली और जान कुमार सानू की क्यूट सी दोस्ती को जोड़ते नज़र आए| यही नहीं वह, बिग बॉस के घर में अपने गुस्से के लिए लोकप्रिय राहुल वैद्य से भी मस्ती करते दिखाई दिए|

End of content

No more pages to load