Bollywood News


इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' के लुक में नज़र आई उर्वशी रौटेला, तस्वीरें वायरल!

शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय फिल्म अभिनेत्री बन गई हैं, यह फिल्म जगत और पूरे देश के लिए गर्व की बात है| उर्वशी ने हाल ही में इजिप्ट की प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा के अंदाज में कुछ तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में उनका खूबसूरत लुक लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

उर्वशी को फैशन डिजाइनर फर्न आमेटो की शॉर्ट फिल्म में लिया गया था, जिसकी कहानी नस्लवाद, समानता और एकता पर आधारित थी| इस फिल्म को अरब फैशन वीक में ही रिलीज़ किया जा चुका है| जिसमें उर्वशी 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' के किरदार में नज़र आई थी, ​​क्लियोपेट्रा के इस आउटफिट की कीमत 5 मिलियन US डॉलर है, जिसे हम भारतीय मुद्रा में बदले तो यह लगभग 37 करोड़ रुपए होगी| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो उर्वशी को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम 'वर्जिन भानुप्रिया' था| इसमें वह गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह के साथ नज़र आई थी, यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नही आई थी| आने वाले समय में वह तेलुगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में दिखाई देने वाली हैं, अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load