Bollywood News


अमृता राव और अनमोल ने इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए बताया बेटे का नाम!

अगर आपको बता हो, अमृता राव और आरजे अनमोल 1 नवंबर को एक बेटे के पैरंट्स बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ बच्चे के नाम के बारे में पूछा था| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने बच्चे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसके माध्यम से इस कपल ने अपने इस नन्हे मेहमान के नाम की घोषणा भी कर दी है|

आरजे अनमोल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हेलो वर्ल्ड हमारे बेटे वीर से मिलिए।" इस तस्वीर में बच्चे की प्यारी सी मुट्ठी दिखाई दे रही है, अमृता और अनमोल की शादी को 11 साल हो गए हैं। अपने पिछले पोस्ट में बेटा होने की खुशखबरी देते वक्त अनमोल ने इसे बेस्ट गिफ्ट बताया था, इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अमृता और अनमोल दोनों अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखकर जीना पसंद करते हैं| अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक लोकप्रियता 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' से प्राप्त हुई थी। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

End of content

No more pages to load