हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को एक बार फिर समन जारी कर दिया है| इसमें कंगना को 23 नवंबर और रंगोली को 24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में आकर अपनी पेशी देने के लिए कहा गया है| इन दोनों को पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी करते हुए बांद्रा पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है|
मीडिया खबरों के मुताबिक बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद में कंगना और उनकी बहन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से शिकायत दर्ज किया गया है| दोनों के खिलाफ 124ए, 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ अपने ट्वीट्स के जरिए धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है| अभिनेत्री के उपर बॉलीवुड के हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगा है|
कंगना रनौत और रंगोली को तीसरी बार मिला मुंबई पुलिस का समन!
Wednesday, November 18, 2020 14:48 IST


