Bollywood News


सुल्तान सलमान खान हुए 14 दिनों के लिए आइसोलेट, ये है वजह?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने खुद को इस समय 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। मीडिया खबरों की मानें तो उनके पर्सनल ड्राइवर अशोक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा घर के दो स्टाफ मेंबर्स भी इस वायरस के शिकार बन चुके हैं। सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने खुद को 14 दिनों के लिए सभी से अलग कर लिया है|

बता दें कि इस समय सलमान का पूरा परिवार ही सेल्फ-आइसोलेशन में है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के स्टाफ मेंबर्स को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस खबर पर अभिनेता के परिवार में से किसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया नही दी है|

सलमान खान आने वाले समय में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में नज़र आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने हाल ही में पूरी कर ली है| इसमें उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाली हैं, इन दोनों के अलावा रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी, मेघा आकाश, भरत, ज़रीना वाहब, गोविन्द नामदेव, अर्जुन जनूंगो और एक आइटम सॉंग में जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी नज़र आने वाली हैं| अभिनेता के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load