Bollywood News


डराने के लिए तैयार हैं नुश्रत भरुचा, शुरू की हॉरर फिल्म 'छोरी' की शूटिंग!

'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' जैसी फिल्मों से हिट फिल्मों का सिलसिला दोहराने के बाद नुश्रत भरुचा अब कुछ अलग करने की तैयारी में हैं| नुश्रत ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म छोरी की शूटिग शुरू कर दी है| छोरी एक मराठी हॉरर फिल्म लापाचापी का हिंदी रीमेक होगी जिसका शुरू से अंत तक चलने वाला शूट हाल ही में मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है|

विशाल फुरिया के निर्देशन में बन रही छोरी में नुश्रत के साथ लीड रोल में कौन होगा ये जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है| फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट फिल्म की जानकारी और मुहूर्त शॉट की कुछ तसवीरें साझा की जिनमें नुश्रत और फिल्म की पूरी टीम एक साथ नज़र आ रहे हैं| देखिये ट्वीट-



बता दें की ये पहला मौका होगा जब नुश्रत हमें एक हॉरर फिल्म में नज़र आएंगी जिससे उनके फैन्स को भी नुश्रत का एक अलग रूप देखने को मिलेगा| इसके अलावा नुश्रत हमें अगले साल निर्माता राज शांडिल्य की फिल्म जनहित में जारी में भी नज़र आएंगी जिसका निर्देशन करेंगे मेरी कॉम फेम ओमंग कुमार| साथ ही वे निखिल नागेश भट्ट की रोमांटिक फिल्म हुडदंग में सनी कौशल के साथ काम करती दिखेंगी|

End of content

No more pages to load