Bollywood News


फोर्ब्स सूची में एशिया के सबसे बड़े सितारे बने सोनू सूद, प्रभास, अमिताभ को पछाड़ा!

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फोर्ब्‍स ने इस साल एशिया के 100 डिजिटल स्टार्स की सूचि जारी कर दी है, इस सूचि में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन और युवा दिलों पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रही नेहा कक्कड़ से लेकर लॉकडाउन में लोगों के मशीहा बने सोनू सूद का नाम शामिल है। बता दें कि अमिताभ और नेहा इससे पहले भी फोर्ब्‍स के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में अपनी जगह बना चुके हैं।

फोर्ब्‍स द्वारा एशिया के 100 कलाकारों की सूची जारी की गई है, जिसमें गायक, फ़िल्मी दुनिया और टीवी जगत स्टार्स के नाम शामिल है| बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के नाम एक और उपलब्‍ध‍ि जुड़ गई है। लॉकडाउन में मजबूरों और मजदूरों के मसीहा बने सोन सून को टॉप सिलेब्रिटीज 2020 की लिस्‍ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, अनुष्‍का शर्मा, माधुरी दीक्षित, श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़ जैसे कलाकार अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

अगर इनमें से कुछ स्टार्स की फैन फोल्लोविंग की बात करें तो अमिताभ बच्‍चन को इंस्‍टाग्राम पर 24 मिलियन और ट्विटर पर 44 मिलियन, ऋतिक रोशन को इंस्‍टाग्राम पर 33 और ट्व‍िटर पर 30 मिलियन, रणवीर सिंह को इंस्‍टाग्राम पर 34 और ट्विटर पर 13.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं बॉलीवुड की युवा गायिका नेहा कक्कड़ को इंस्‍टाग्राम पर 49.9 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।

End of content

No more pages to load