Bollywood News


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 10 साल बाद एक कॉमेडी के लिए मिलाएंगे हाथ?

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेता-निर्देशक जोड़ियां रही हैं जिन्होंने हमें कई यादगार फ़िल्में दी हैं| इन्ही जोड़ियों में से एक है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी जिसने हमें "हेरा-फेरी", "भूल भुलैया", "गरम मसाला", "भागम भाग" और "खट्टा-मीठा" जैसी कई हित कॉमेडी फ़िल्में दी हैं| फैन्स लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं की ये जोड़ी फिर से परदे पर वापस लौटेगी जो की आखिरकार होता हुआ नज़र आ रहा है|

जी, आपने सही पढ़ा है, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियदर्शन और अक्षय कुमार जल्द ही एक कॉमिक-थ्रिलर फिल्म लेकर आने वाले हैं| प्रियदर्शन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया की ये फिल्म वे इस साल दिसम्बर में शुरू करने वाले थे लेकिन बात बन नहीं पायी और अब ये अगले साल सितम्बर में फ्लोर पर जाएगी| फैन्स इस जोड़ी से हेरा फेरी 3 की उम्मीद कर रहे हैं जिस पर प्रियदर्शन ने कहा की वे फिलहाल उस पर काम नही कर रहे हैं हालांकि उनकी ये फिल्म भी हेरा फेरी की तरह ही एक कॉमिक-थ्रिलर होगी|

बता दें की प्रियदर्शन की अगली रिलीज़ है "हंगामा 2" जिसमें परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीज़ान जाफरी और प्रणिता सुभाष नज़र आएँगे| इस फिल्म से प्रियदर्शन 8 साल बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगे| हंगामा 2, साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है जिसमें परेश रावल, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी, रिमी सेन, शक्ति कपूर, शोमा आनंद नज़र आए थे| हंगामा 2 इस साल 14 अगस्त को रिलीज़ होनी थी मगर अब अगले साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

End of content

No more pages to load