Bollywood News


बिग बॉस 14: राखी सावंत, निक्‍की तंबोली व अली के फिर घर आने से होगा घमासान!

बता दें कि जब से 'बिग बॉस 14' के घर में चैलेंजर्स आए हैं इस शो का वाकई में सीन पलट गया है। हाल ही में इस शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें आप तीन धुआंधार कंटेस्‍टेंट्स राखी सावंत, अली गोनी और निक्‍की तंबोली की घर में एक बार फिर एंटरी देख सकते हैं। जहाँ राखी आते ही हंसी-मजाक का माहौल बनाती दिखाई दे रही है, इसके ठीक बाद वह अर्शी खान से लड़ाई करती नज़र आती हैं।

शो के फिनाले वीक में घर से बेघर हुए अली गोनी और निक्‍की तंबोली की एंट्री भी खुशनुमा अंदाज़ में होती है। अली आते ही जैस्‍म‍िन को बोलते दिखाई दिए कि एजाज़ खान, अभिनव शुक्‍ला और रुबिना दिलैक ये तीनों उनके खिलाफ़ गेम प्लान तैयार कर रहे हैं और इसी बात को लेकर बाद में अली इन तीनों से एक साथ बात करते नज़र आ रहे हैं| देखिये प्रोमो-





अली ने एंट्री करते ही जैस्‍म‍िन से कहा कि वह एजाज़ के दोगले चरित्र से बहुत हैरान हैं और अब उन्‍हें इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। बिग बॉस का आने वाला एपिसोड वाकई में मजेदार होने वाला है, शो के प्रोमो को देखकर फैन्स की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गयी हैं| क्या अली, एजाज के खिलाफ कोई बड़ी चाल चलने वाले हैं या इन दोनों के बीच जुबानी जंग होगी, ये देखना एंटेरटेनिंग होगा|

End of content

No more pages to load