Bollywood News


सच्चाई आई सामने, इस गाने की प्रमोशन के लिए दिखाया था नेहा कक्कड़ ने बेबी बंप

हाल ही में नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी, उनकी यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई थी| सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़ी पर मजेदार मीम भी बनाने शुर कर दिए थे और इस तस्वीर की वजह से नेहा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था| अक्‍टूबर को शादी के बंधन मे बंधने वाली नेहा की इस फोटो को देखकर लोग कयास लगाने लगे थे कि वह पहले से ही प्रेग्‍नेंट थी और उसके बाद शादी कर ली थी। परन्तु हाल ही में नेहा ने इन्स्टाग्राम पर वही तस्वीर दौबारा शेयर की है, जिसको देखकर लग रहा कि ये सब वह अपने गाने की प्रमोशन के लिए कर रही थी|

इंस्‍टाग्राम पर नेहा ने अपने नए गाने 'ख्‍याल रख्या कर' का पोस्‍टर अपने फैन्स के साथ साझा किया है जिसमें नेहा और रोहनप्रीत वही पोज़ देते नज़र आ रहे है| जिसे कुछ समय पहले उन्होंने शेयर किया था और लोगों ने इसको प्रेग्‍नेंसी की घोषणा समझ लिया था। अब इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा कि, "# ख्‍याल रख्या कर|" उनका यह गाना 22 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाएगा| देखिए-



अगर आपको पता हो शादी से पहले भी नेहा ने एक गाना 'नेहू दा व्‍याह' रिलीज़ किया था, जिसको पसंद तो काफी किया गया था, परन्तु गायिका को सोशल मीडिया यूजर्स के जुबानी तीरों का शिकार भी होना पड़ा था। उस समय भी शादी की खबरों को लोगों ने गाने के प्रमोशन का हिस्‍सा माना था लेकिन उन्‍होंने रोहन से शादी कर ली थी और आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती थी|

End of content

No more pages to load