Bollywood News


पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'कागज़' से उनका फर्स्ट लुक आया सामने!

पंकज त्रिपाठी के लिए ये साल एंटरटेनमेंट फ्रंट पर बहुत बढ़िया रहा है| पहले वे हमें फिल्म "गुंजन सक्सेना" में एक पिता की सराहनीय भूमिका में नज़र ए उसके बाद उन्होंने "मिर्ज़ापुर 2" के ज़रिते फिर एक बार अपना भौकाल फैलाया और अनुराग बसु की दिवाली रिलीज़ "लूडो" में भी उन्होंने अपने भूमिका से हमारा खूब मनोरंजन किया| बीते दिनों उनकी आगामी फिल्म "कागज़" का फर्स्ट पोस्टर सामने आया था और अब फिल्म से पंकज के किरदार का फर्स्ट लुक भी रिलीज़ हो गया है|

कागज़ की कहानी भरत लाल (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है और वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए संघर्ष करता है| पोस्टर में पंकज त्रिपाठी भारत बैंडवाले के रूप में काफी अच्छे लग रहे हैं और उनकी मुस्कान ये बता रही हिया की फिल्म कॉमेडी-ड्रामें से भरपूर होने वाली है| देखिए फिल्म का पोस्टर-



बता दें की "कागज़" को लिखा और निर्देशित किया है सतीश कौशिक ने और फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान, निशांत कौशिक और विकास मलू| ये फिल्म हमें ज़ी5 पर अगले साल 7 जनवरी को देखने को मिलेगी| इसके अलावा पंकज त्रिपाठी फिल्म "शकीला" में ऋचा चड्ढा के साथ नज़र आएँगे जो की 25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है|

End of content

No more pages to load