Bollywood News


इस मशहूर निर्देशक की बेटी आलिया ने बिकिनी पहन बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा में डार्क फिल्म बनाने के लिए मशहूर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| परन्तु इस बार चर्चाओं का कारण उनकी बेटी आलिया हैं, दरअसल आलिया ने इन्स्टाग्राम पर हाल ही में बेहद ही ग्लैमरस और हॉट बिकिनी तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| आलिया का यह कातिलाना लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है|

आलिया ने हाल ही में इनरवियर ब्रांड के लिए ये फोटो शूट करवाया था जिसमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहने सोफे के पास बैठी आकर्षक पोज़ देती नज़र आ रही हैं| इस बोल्ड लुक को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में उनके खूबसूरत हुस्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया कश्यप एक फिल्म एडिटर हैं, वह अनुराग की पहली पत्नी आरती की बेटी हैं| अनुराग और आरती ने 2009 में अलग होने का फ़ैसला कर लिया था, वहीं आलिया को अक्सर पिता अनुराग के साथ देखा गया है|

End of content

No more pages to load