Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का हुआ निधन!

बॉलीवुड में अपनी मजेदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी हाल ही में अपने दोस्तों और फैन्स को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए हैं| आज यानि 29 जनवरी को उन्होंने नानावटी अस्पताल में परिवार वालों की उस्थिति में आखिरी साँस ली है| अभिनेता परेश रावल ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है|

परेश रावल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "इंडियन थियेटर को बड़ा नुकसान हुआ है, वक्त है जाने माने अभिनेता अरविंद जोशी को अलविदा कहने का|" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नम आँखों के साथ अरविंद जोशी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं| देखिये-



अरविंद जोशी के बारे में बात करें तो वह गुजराती थियेटर के मशहूर अभिनेता और निर्देशक रह चुके थे| आज भी लोगों द्वारा उनके बेहतरीन कार्य को सराहा जाता है, बता दें कि वह हिंदी सिनेमा में शोले, अपमान की आग और इतेफाक जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुके थे|

End of content

No more pages to load