Bollywood News


बिग ब्रेकिंग: 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज़ डेट आई सामने, देखिये दमदार पोस्टर!

साउथ इंडस्ट्री के हैंडसम और युवा सुपरस्टार यश, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज़ का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे| बता दें कि जब इसका ट्रेलर प्रस्तुत किया गया था तो उसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था| हाल ही में संजय दत्त ने ट्विट करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे लोगों को बताया है और साथ में एक शानदार पोस्टर भी जारी किया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

कल यानि 29 जनवरी को 'केजीएफ 2' के निर्माताओं ने शाम 6.32 बजे फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट को सामने लाने का वादा किया था| इसके नए पोस्टर की बात करें तो इसमें यश हाथों में बंदूक लिए शेर के पुतले के सामने खड़े काफी खतनाक लग रहे हैं| | संजय दत्त ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "विश्वभर में फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' 16 जुलाई 2021 को रिलीज़ होगी|" फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं, यश के इस अंदाज़ को देखकर फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'केजीएफ' उस साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक थी और उसी समय से फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे थे| बता दें कि 'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा(संजय दत्त) और रॉकी(यश) सोने की खानों के लिए लड़ते नज़र आएँगे| इसमें संजय दत्त के अलावा, यश, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे, इसका निर्देशन और लेखन कार्य प्रशांत नील ने सम्भाला है|

End of content

No more pages to load