वर्तमान समय में किसान आंदोलन का मुद्दा सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक खूब चर्चाओं में है| अब इसके उपर हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी राय रखते नज़र आते हैं, जब से इस आंदोलन को रिहाना जैसे विदेशी कलाकारों ने अपना समर्थन दिया है तभी से भारतीय कलाकारों जैसे अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन ने लोगों से देश की एकता को बनाए रखने और भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों से बचकर रहने को कहा था| हाल ही में हिंदी सिनेमा के दबंग खान सलमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया लोगों के साथ साझा की है|
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार सलमान खान से मुंबई में एक म्यूजिक शो लॉन्च के दौरान पत्रकारों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में सवाल किए थे| सभी सवालों के जवाब में अभिनेता ने कहा कि सही काम करना चाहिए, सबसे सही बात की जानी चाहिए और सबसे नेक काम किया जाना चाहिए, अभिनेता ने अपना अच्छे से बचाव करते हुए प्रतिक्रिया दी है|
कुछ समय पहले ही सलमान खान ने इन्स्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए बताया था कि इस साल ईद के दिन फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा| प्रभु देवा निर्देशित इस कहानी में सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी भी नज़र आएंगे, यह तीसरा मौका होगा जब सलमान और रणदीप एक साथ काम करेगें, इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के चाहने वाले काफी खुश और फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नज़र आए थे|
किसान आंदोलन पर बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया!
Friday, February 05, 2021 09:50 IST


