Bollywood News


विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर 'लाइजर' इस दिन मारेगी सिनेमाघरों में दहाड़!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म 'लाइजर' में दिखाई देने वाले हैं| कुछ समय पहले इसका फर्स्ट लुक लोगों के सामने प्रस्तुत किया था, बस उसी समय से यह सुर्ख़ियों में चल रही है| हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर कर दिया है जिसके बाद से ही फैन्स की उत्सुकता पहले से और ज्यादा बढ़ गई है|

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि 'लाइजर' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "दहाड़ते हुए 9 सितंबर 2021 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में #लाइजर का अनुभव करने के लिए तैयार रहें क्योंकि यह दुनिया भर में नाटकीय रिलीज़ के लिए तैयार है। # Liger9thSept #SaalaCrossbreed|" विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



पूरी जगन्नाथ फिल्म 'लाइजर' का निर्देशन कार्य संभाल रहे हैं, इसके द्वारा पहली बार विजय बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं| फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और पूरी कनेक्ट बैनर प्रोड्यूस कर रहे है, इसमें राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और विश यू रेडी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load