Bollywood News


पवित्रा पुनिया ने एजाज़ खान को गले लगा कर दिया रोमांटिक पोज़, तस्वीर वायरल!

बिग बॉस 14 के प्रतिभागी एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया का आपसी रिश्ता शो के अंदर खूब सुर्ख़ियों में रहा था| दोनों ने सभी के सामने प्यार का इज़हार भी किया था, अब घर से बाहर आते ही यह लव बर्ड एक दूसरे के साथ काफी समय बीता रहा है| बिग बॉस में इस जोड़ी के बीच बहुत ज्यादा नोक झोक देखने को मिलती थी, हाल ही में एजाज़ ने पवित्रा के साथ की कुछ रोमांटिक तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर साझा की है जिनको काफी पसंद किया जा रहा है|

अगर आपको पता हो इस जोड़े ने शो में प्यार का इज़हार उस समय किया था जब, सनी लियोनी बतौर गेस्ट पहुंची थी| उस समय पवित्रा पुनिया और एजाज़ खान की प्यार भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था| शो से बाहर आते ही दोनों का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता नज़र आ रहा है| हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में दोनों का प्यार लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| देखिये-



सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन रोमांटिक तस्वीरों में पवित्रा बेहद ही चुलबुले अंदाज़ में एजाज खान गले लगाती दिखाई दे रही हैं| बता दें कि बिग बॉस 14 शो के अंदर एजाज खान अच्छा गेम देखा रहे थे, लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से उनको बाहर जाना पड़ा था जिसके बाद देवोलिना भटाचार्य उनकी प्रॉक्सी बनकर घर में गई थी|

End of content

No more pages to load