Bollywood News


सलमान की 'राधे' और जॉन की 'सत्यमेव जयते 2' का ईद पर होगा महासंग्राम!

हिंदी सिनेमा के सुल्तान यानी सलमान खान ने कुछ समय पहले अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया था| यह इसी साल ईद के मौके पर यानी 13 मई को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली है| अभी-अभी खबर मिली है कि जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' भी उसी दिन प्रदर्शित होने वाली है, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच इस महासंग्राम में किसको दर्शकों का प्यार प्राप्त होता है ये तो समय ही बताएगा| सलमान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' को 2020 की ईद पर रिलीज़ करना चाहते थे और उनके पास फिल्म को खत्म करने के लिए मात्र 6-7 महीने थे।

इतनी जल्दी फिल्म की शूटिंग को खत्म करना आसान नहीं था, कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया और सलमान की ख्वाहिश अधूरी रह गई। कुछ दिनों पहले एक पोस्टर साझा करते हुए अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "ईद का वादा था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने... #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe|"

अब जॉन अब्राहम ने भी 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है| पहले यह 14 मई को रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु मेकर्स ने अब इसके रिलीज़ का एक दिन कम कर दिया है| देखिये पोस्टर-



बता दें कि जॉन को इस बात का पहले से ही पता था कि सलमान अपनी फिल्म को ईद पर ही प्रदर्शित करने वाले हैं, फिर भी उन्होंने अपने प्रोजेक्ट की रिलीज़ को आगे पीछे नही किया| इन दो बड़ी फिल्मों के महा क्लैश की खबर ने न केवल सिनेमा प्रेमियों की बल्कि एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री की मुश्किलें बढ़ा दी हैं|

कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि 'राधे' के सैटेलाइट, थिएटर राइट्स, ओवरसीज़ राइट्स, म्यूजिक राइट्स ज़ी स़्टूडियो ने 230 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इस समय दोनों फिल्मों के मेकर्स अच्छे बिजनेस का बहुत ही उत्सुकता से इंतजार है, क्योंकि काफी समय से सिनेमाघर बंद पड़े थे| अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि सलमान और जॉन में से कौन दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो पता है|

End of content

No more pages to load