Bollywood News


संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने ग्लैमरस अंदाज़ में की अपने डेब्यू प्रोजेक्ट की घोषणा!

अगर आप संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है| हाल ही में शनाया ने इन्स्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी है| अभिनेत्री करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ इंडस्ट्री में अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात करने के लिए तैयार हैं| इस हॉट वीडियो को देखने के बाद फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

शनाया अक्सर इन्स्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीर और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आज बेहद खुश दिल के साथ उठी! डीसीए टैलेंट के साथ शुरुआत करने जा रही हूँ| अपनी पहली फिल्म की शुरुआत के लिए उत्साहित हूँ, इस जुलाई धर्मा मूवीज के साथ, हम क्या करने जा रहे हैं ये आपके सामने पेश करने का इंतजार नहीं कर सकती! हमसे जुड़े रहें|" अभिनेत्री की इस पोस्ट पर उनके फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए शनाया ने बताया था कि वो जुलाई से अपने डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली हैं| इस वीडियो में वह हॉट अंदाज में फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं, इस समय अभिनेत्री अपने अभिनय कौशल के द्वारा लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं|

शनाया से पहले करण जौहर, वरुण धवन, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट जैसे स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं| निर्माता के इस काम की वजह से उनको लोगों के जुबानी तीरों का अनेक बार सामना करना पड़ा है|

End of content

No more pages to load