Bollywood News


सचिन तेंदुलकर के कोरोना संक्रमित होते ही ऐसा था अभिषेक बच्चन का रिएक्शन!

क्रिकेट के महान खिलाडी और भारतीय क्रिकेट टीम के ​पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले आमिर खान के​ उस कदम की तारीफ़ की थी, जो उन्होंने टेलीविजन कार्यक्रम ​'सत्यमेव जयते​'​ ​के जरिये उठाया था।​​​​​​ अभी-अभी खबर मिली है कि लीजेंड्री क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर फैन्स को दी है, इस खबर के सामने आते है बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया लोगों के साथ साझा की है|

सचिन का सोशल मीडिया पोस्ट इस समय काफी वायरल हो रहा है, उनके फैन्स और सेलेब्स सभी क्रिकेटर के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं| सचिन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "थोड़े लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। इसके बाद मैने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा मैं डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी बातों का ध्यान रख रहा हूँ।" देखिये-



हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट को देखने के बाद लिखा कि 'जल्दी से स्वस्थ हो जाओ सचिन, आपकी तबियत तेजी से सही हो जाए। आपके लिए प्रार्थना करता हूँ|" भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का भारतीय क्रिकेट के लिए दिया गया योगदान कभी भी भुलाया नही जा सकता है|

End of content

No more pages to load