Bollywood News


कंगना रनौत ने 'पगलैट' देखने के बाद इस तरह की सान्या मल्होत्रा के अभिनय की तारीफ!

हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने युवा एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है| अगर आपको पता हो सान्या ने आमिर खान स्टारर 'दंगल' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी| नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना ने 'पगलैट' देखने के बाद ट्विटर पर एक संदेश शेयर किया है, इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

सान्या की तारीफ करते हुए कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "वो इतनी अच्छी हैं और मैं खुश हूँ कि लोग उनके टैलेंट को पहचान रहे हैं, मैंने सुना है कि #PagglaitOnNetflix बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है... तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ सान्या तुम सब कुछ डिजर्व करती हो, बहुत सारा प्यार तुमको|" सान्या ने भी इस पोस्ट के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धन्यवाद कहा और एक हार्ट इमोजी बनाई| देखिये-





उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित 'पगलैट' एक ऐसी लड़की संध्या (सान्या मल्होत्रा) की कहानी है, जिसके पति की मौत शादी के पांच महीनों बाद हो जाती है। इसके बाद पूरा परिवार शोक में चला जाता है और उनके पुराने मकान 'शांति कुंज' में संबंधियों की भीड़ लग जाती है। परन्तु इतना सब होने के बाद भी संध्या पर कोई असर नही होता और अंत में वह अपनी लाइफ एन्जॉय करने के लिए घर से भाग जाती है|

End of content

No more pages to load