अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोकप्रिय रहे दिवंगत अभिनेता कादर खान के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस का आज कनाडा में निधन हो गया है| सूत्रों की मानें तो वह कनाडा एअरपोर्ट बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर काम करते थे, परन्तु आज वह हमेशा के लिए अपने परिवार वालों को अलविदा कह कर चले गए|
अगर आपको पता हो कादर खान का भी 81 साल की उम्र में कनाडा में निधन हो गया था और अब इस दुखद खबर के बाद उनका पूरा परिवार शोक में चला गया है| बता दें कि कादर खान की पहली पत्नी से अब्दुल कुद्दुस का जन्म हुआ था, उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा भी था कि फिल्मों में विलेन का किरदार ना करने का फैसला उन्होंने अपने बेटे अब्दुल के कारण ही लिया था|
क्योंकि इस बात को लेकर उसकी अपने दोस्तों के साथ लड़ाई हो जाती थी, परन्तु एक दिन तो जब वह घर आया तो उसके सिर पर काफी चौट लगी थी| इसके बाद कादर खान ने फिल्मों में विलेन की भूमिका निभानी बंद कर दी थी| अभिनेता की दूसरी पत्नी से दो बेटे सरफराज और शाहनवाज हैं, इनमे से सरफराज हिंदी सिनेमा में मैंने दिल तुझको दिया और वांटेड जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं|
कादर खान के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस की कनाडा में हुई अचानक मौत!
Thursday, April 01, 2021 15:31 IST


