Bollywood News


बाफ्टा अवार्ड्स 2021 रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के हॉट लुक ने लगाई आग!

अगर आपको पता हो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 मार्च को 93वें ओस्कार्स अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की थी| इस पूरे प्रोग्राम को लोगों के सामने लाइव स्ट्रीम किया गया था, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने भी कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की थी| इनमें वह अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं, हाल ही में 10 और 11 अप्रैल को अवॉर्ड शो बाफ्टा का आयोजन किया गया| इसमें अभिनेत्री का कातिलाना लुक लोगों के होश उड़ाने का काम कर रहा था|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया| इसमें हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का हॉट स्टाइलिश लुक फैन्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा था| यहाँ पर अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आई थी, इस लव बर्ड ने अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेन्स के द्वारा रेड कारपेट पर आग लगाने का काम किया है|





प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही पति निक जोनस के साथ अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की थी, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई थी। बता दें कि इन दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी|

End of content

No more pages to load