Bollywood News


इरफान खान की पहली पुण्यतिथि पर बेटे बाबिल खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

आज हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार इरफान खान की पहली पुण्यतिथि है, पिछले साल ही 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद अभिनेता हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे| हाल ही में उनकी पुण्यतिथि पर बेटे बाबिल खान ने इन्स्टाग्राम पर अभिनेता की एक तस्वीर साझा करते हुए इमोशनल पोस्ट फैन्स के साथ साझा की है| इसको देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

इस तस्वीर में इरफान खान चेयर को ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, पोस्ट शेयर करते हुई बाबिल ने लिखा कि, "किमो तुम्हें अंदर और बाहर से जला देता है लेकिन साधारण चीजों में सुख पाना जैसे कि अपना खुद का एक टेबल बनाना, अपनी स्वयं की जर्नल लिखना, इसमें वो पवित्रता है जिसमें हमने अब तक पाया नहीं है| बाबा की अपनी एक लिगेसी है जिसका अंत उन्होंने खुद किया है, एक पूर्ण विराम, मेरे सबसे अच्छे बेस्ट फ्रेंड, साथी, भाई, पिता, मैं आपसे बेहद प्रेम करता हूँ|"



अगर आपको पता हो 53 वर्षीय इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। वह एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे, बताते दें कि अभिनेता दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

End of content

No more pages to load