Bollywood News


दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर इमोशनल हुआ बॉलीवुड!

आज हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि है, 30 अप्रैल 2020 को जब उनके निधन की खबर फैली थी तो सभी हैरान रह गए थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे, इस गम्भीर समस्या को उन्होंने कभी फैंस के साथ साझा नही किया था| आज दुनिया भर में उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को याद कर रहे हैं|

अगर आपको पता हो ऋषि कपूर के अपनी बेटी रिद्धिमा से काफी अच्छे सम्बंध थे, परन्तु अभिनेता की अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नही बनती थी, जिसकी वजह से दोनों अलग रहते थे| अक्सर मीडिया वाले रणबीर के बारे में ऋषि कपूर से सवाल किया करते थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे के बारे में कुछ नही बोला|





ऋषि कपूर ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी तबियत ठीक नही है और इलाज़ कराने के लिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ रहा है| अभिनेता ने किसी को नही कहा था कि उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी है| अभिनेता पूरे 11 महीने अस्पताल में भर्ती रहे थे, और वहीं पर उन्होंने अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली थी|

End of content

No more pages to load