फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी कोरोना महामारी से अपने आप को बचा नही पाए हैं, आए दिन कोई न कोइ बुरी खबर सुनने को मिल रही है| अभी-अभी खबर आई है कि पंजाबी मनोरंजन जगत के मशहूर एक्टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का कोरोना के कारण निधन हो गया है| उन्होंने युगांडा में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली है, इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया|
इस बात की जानकारी सुखजिंदर के असिस्टेंट जगदेव सिंह ने दी है, बता दें कि अभिनेता 25 अप्रैल को केन्या से अपने दोस्त के पास से लोटे थे| उस समय उनको हल्का बुखार हुआ था फिर अचानक से तबियत खराब होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था| सुखजिंदर शेरा के निधन से पंजाबी सिनेमा को एक सदमा सा लगा है, जिससे उभरने में काफी समय लग जाएगा| इस समय हर सेलेब्स भगवान से उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना कर रहा है|
सुखजिंदर शेरा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'जट्ट ते जमीन' और 'यारी जट्ट दी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं| अभिनेता का परिवार चाहता है कि उनका पार्थिव शरीर पंजाब लाया जाए, परन्तु कोरोना महामारी के कारण उनके परिजनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|
पंजाबी लोकप्रिय एक्टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का कोरोना के कारण निधन!
Wednesday, May 05, 2021 15:57 IST


