Bollywood News


बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, इस इन्सान ने मांगी मदद!

अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है| इस बात की जानकारी एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर लोगों को दी है, इस खबर के सामने आते ही सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

बता दें कि अरिजीत सिंह की मां को ए नेगेटिव ब्लड चाहिए, जिसके लिए स्वास्तिका ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है| उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए आज ही ए नेगेटिव ब्लड की जरुरत है| वह कोलकाता के AMRI ढाकुरिया अस्तपाल में भर्ती हैं, पुरुष ब्लड डोनर संम्पर्क करें|"



वर्तमान समय में मनोरंजन जगत का हर सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है| स्वास्तिका मुखर्जी के अलावा दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू जैसे कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल बेड, दवाईयां और ऑक्सीजन जैसी चीजें प्रदान कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load