Bollywood News


छोटा राजन के लिए ऑक्सीजन और बेड मांगते राम गोपाल वर्मा हुए ट्रॉलिंग का शिकार!

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मरने की खबर सामने आई थी| इसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी| जिसे बाद एम्स अस्पताल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि छोटा राजन अभी जिंदा है और उसका इलाज़ चल रहा है|

छोटा राजन के कोरोना पॉजिटिव की खबर सामने आते ही बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| जिसके बाद से ही उनको सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब ट्रोल किया जा रहा है|

पोस्ट शेयर करते हुए राम गोपाल ने लिख कि, "तो छोटा राजन की मौत की खबर अफवाह है, ये कोविड नहीं बल्कि अफवाह फैलाने वाले हैं जिन्होंने उसे मार दिया| वो बस कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती है, उम्मीद करता हूँ उन्हे बेड और ऑक्सीजन मिल जाए|" इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग उनपर भड़क उठे और कंमेंट् बॉक्स में खूब खरी-खोटी सुनाने लगे|


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटा राजन की मौत की खबर सुनकर रामू गोपाल ने जल्दी जल्दी में ट्वीट कर दिया था, जिसको बाद में उन्होंने ठीक किया| उससे पहले उन्होंने पोस्ट किया था कि, "कोविड ने छोटा राजन को मार दिया और वो एक बार भी नहीं सोचा कि वो 2 नंबर का आदमी है डी कंपनी का...मैं सोच रहा हूं कि राजन ने कोविड को शूट क्यों नहीं किया| सच कहूं तो मैं ये सोच रहा हूँ दाउद इब्राहीम कैसा महसूस कर रहा होगा|"

End of content

No more pages to load