Bollywood News


यू-ट्यूबर राहुल वोहरा के निधन के बाद पत्नी ज्योति ने ये वीडियो शेयर कर माँगा इंसाफ!

लोकप्रिय यू-ट्यूबर राहुल वोहरा हाल ही में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में कोरोना से अपनी जान की बाज़ी हार गए| पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ज्योति तिवारी से शादी कर ली थी, पत्नी ने अपने पति का आखिरी वीडियो इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए केंद्र सरकार से इंसाफ माँगा है|

बता दें कि यह वीडियो उस अस्पताल का है जहां राहुल वोहरा कोरोना के कारण भर्ती थे| वर्तमान समय में यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग राहुल को इंसाफ देने की मांग कर रहे हैं| मीडिया सूत्रों की मानें तो वह दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट थे, वीडियो की बात करें तो इसमें वह ऑक्सीजन मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं|

इस वीडियो में राहुल कह रहे हैं कि, "आज इस मास्क की कीमत बहुत ज्यादा है, बिना इसके मरीज छटपटा जाता है, लेकिन इसमें कोई ऑक्सीजन नहीं आ रही है| नर्स आई थी, मैंने उसको बोला लेकिन वो बस एक बोतल में पानी भरकर चली जाती है| इसमें बस पानी आता है, फिर उन्हें आवाज लगाते रहो, वो एक-एक, डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक आपको ही मैनेज करना है| उनको ये नहीं समझ आ रहा है कि पानी की बोतल में पानी कम रखना है और फ्लो बढ़ाना है|"



राहुल वोहरा की पत्नी ज्योति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "मेरा राहुल चला गया, ऐसे इलाज करते हैं दिल्ली हॉस्पिटल में, लेकिन किसी और का राहुल नहीं जाना चाहिए|" इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load