Bollywood News


प्रेग्नेंट अभिनेत्री दिया मिर्जा इसलिए बोली, गर्भवती महिलाएं कोविड-19 वैक्सीन न लें!

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार खूबसूरत अदाकारा दिया मिर्जा जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं| हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए एक अहम संदेश दिया है| अभिनेत्री ने वर्तमान समय में चल रही कोरोना महामारी में गर्भवती महिलाएं अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें, इस बात की जानकारी दी है|

दिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "ये काफी महत्वपूर्ण जानकारी है, कृपया ध्यान दें कि जो वैक्सीन भारत में इस्तेमाल की जा रही है, इसका गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं पर टेस्ट नहीं किया गया है| मेरे डॉक्टर ने कहा है कि जब तक इस वैक्सीन की गर्भवती महिलाओं पर परीक्षण नहीं पूरी होती तब हमें इसे नही लेना चाहिए|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



पिछले साल प्रोड्यूसर साहिल संघा से अलग होने के बाद 15 फ़रवरी 2021 को दिया ने मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी कर ली थी| यह दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मालदीव हनीमून ट्रिप से बेबी बंप तस्वीर साझा करते हुए अपने माँ बनने की जानकारी दी थी|

End of content

No more pages to load