Bollywood News


कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर लगा जबरदस्ती सेक्स करने का आरोप, पुलिस में केस दर्ज!

अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर एक मेकअप आर्टिस्ट ने जबरदस्ती बलात्कार करने का आरोप लगाया है| महिला ने अपने बयान में कहा कि, "वह शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया करता था और मौके पर शादी करने से इंकार कर गया|

मीडिया सूत्रों की मानें तो महिला की मेडिकल जांच और बयानों के बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है| महिला ने कहा है कि वह, कुमार हेगड़े से साल 2013 में मिली थी और पिछले साल 2020 में उन्होंने शादी के लिए प्रोपोज किया था| हेगड़े कई बार काम के सिलसिले में उनके फ्लैट पर रुकता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था|



अब पुलिस ने कुमार हेगड़े के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 377 (जबरदस्ती सेक्स) और 420 (धोखाधड़ी) के अनुसार केस दर्ज किया गया है| अब देखना ये होगा कि यह पुलिस कारवाई कहाँ जाकर खत्म होती है|

End of content

No more pages to load