Bollywood News


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी यूनिट जाएगी बुडापेस्ट!

कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के टीज़र, ट्रेलर और पोस्टर्स को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है| अब किसी भी वक्त इसका ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है, करण जौहर द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में बॉलीवुड गलियारे से खबर मिली है कि इसकी पूरी टीम आखिरी शूट के लिए हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जाएगी|

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' को इसी साल की शुरुवात में रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से ऐसा हो नही पाया| रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ दिखाई देने वाले हैं| अब इस खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है, धीरे-धीरे भारत में कोरोना महामारी खत्म हो रही है| अगर आने वाले समय में हालात सामान्य रहे तो अगस्त महीने में इंटरनेशनल फ्लाईट शुरू होते ही सभी बुडापेस्ट के लिए निकल जाएंगें|

इसको बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई मशहूर कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| धर्मा प्रोडक्शन में तैयार इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मोनी रॉय और डिंपल कपाड़िया जैसे लोकप्रिय सेलेब्स दिखाई देने वाले हैं| बता दें कि फरवरी 2019 में रणबीर और आलिया ने प्रयागराज जाकर इसका लोगो सैंकड़ों ड्रोन्स के माध्यम से फैन्स के सामने प्रस्तुत किया था|

End of content

No more pages to load