Bollywood News


नही रहे बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!

हाल ही में बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आई है जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है| हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है| अगर आपको पता हो वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इसी वजह से अस्पताल में लगातार चेक करवाने के लिए आ रहे थे| वह दो तीन दिन से एक अस्पताल थे, लोगों द्वारा उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह पहले की तरह जल्दी ठीक होकर आ जाएंगें, परन्तु ऐसा नही हो पाया| उनके निधन की खबर ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला के रख दिया है|

दिलीप ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से कदम रखा था, उन्होंने करीब छह दशक तक दर्शकों का अपने बेहतरीन अभिनय के द्वारा मनोरंजन किया था| वह 'मधुमति', 'मुगल-ए-आजम', 'नया दौर', 'राम और श्याम' 'अंदाज', 'दीदार', 'देवदास', जैसी सुपरहिट फिल्मों में नज़र आ चुके थे| दिलीप को इंडस्ट्री से जितना सम्मान मिला है, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी में मुश्किलों में घिरे रहते थे|

जब अभिनेता की तबियत खराब रहने लगी तो उनके भाइयों का उनके साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा होने लगा था| इस पुरे विवाद की जड़ दिलीप का बंगला नंबर-16 था जो 1,600 वर्ग मीटर में फैला था और जिसकी कीमत 250 करोड़ के आस-पास बताई जा रही थी| अभिनेता आखिरी बार बड़े पर्दे 1998 की फिल्म 'किला' में दिखाई दिए थे, इसके बाद वह अपने फैन्स से सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा जुड़े रहते थे| बॉलीवुड सेलेब्स और उनके करीबी रिश्तेदार सोशल मीडिया पर अपनी भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, भगवान दिलीप जी की आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load