Bollywood News


साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी पार्टी मक्कल मंदरम को कहा अलविदा!

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रहे भारत के लोगों के लिए अपना योगदान दिया था| वर्तमान समय में देश जैसी गम्भीर समस्या से लड़ रहा है, इस जानलेवा महामारी में फ़िल्मी कलाकार खुलकर लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं| हाल ही में खबर मिली है कि रजनीकांत ने अपनी पार्टी मक्कल मंदरम को आज भंग करते हुए राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है|

रजनीकांत ने कुछ समय पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॅलिन के हाथों में 50 लाख रूपए का चेक दिया था| इस खबर के सामने आते ही हर जगह अभिनेता के काम की काफी सराहना हो रही है| पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेता ने कहा था कि, "सभी लोगों को सरकार द्वारा लगाए कानूनों का सावधानियों के साथ पालन करना चाहिये, ताकि इस जानलेवा बीमारी को देश से निकाला जा सके| अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने अभिनेता ने राजनीती छोड़ने की जानकारी ट्विटर पर लोगों को दी है|



कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाईं थी, इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सौंदर्या ने फैन्स के साथ साझा की थी| भारत में वैक्सीन लगवाने की कार्यवाही काफी तेज़ कर रखी है, ताकि जल्दी इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके|

End of content

No more pages to load