Bollywood News


अक्षय कुमार ने युवा अदाकारा भूमि पेड्नेकर को इस मजेदार अंदाज़ में किया जन्मदिन विश!

अगर आपको पता हो बॉलीवुड की युवा खूबसूरत भूमि पेडनेकर ने कल यानि 18 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री को उनके फैन्स और चाहने वालों ने सोशल मीडिया से शुभकामनाएं दी हैं, हाल ही में अक्षय कुमार ने भी एक मजेदार तस्वीर शेयर करते हुए भूमि को जन्मदिन विश किया है| बता दें कि अक्षय ने यह तस्वीर आगामी प्रोजेक्ट 'रक्षाबंधन' के सेट से शेयर की है। इसमें अभिनेता उनके साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं और भूमि रोती हुई दिखाई दे रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि, "बर्थडे गर्ल को मुस्कुराने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। उसे स्पष्ट रूप से एहसास हो गया है कि वह आज एक साल और बूढी हो गई है चिंता मत करो भूमि, उम्मीद है कि तुम भी समझदार हो रही हो😜 जन्मदिन मुबारक हो @bhumipednekar|" इसको देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स अपनी फनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-
अगर आपको पता हो भूमि, अक्षय की जोड़ी श्रीनारायण सिंह निर्देशित 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में नज़र आई थी। फिल्म 'रक्षाबंधन' अमें क्षय के साथ भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| आनंद राय द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट को 5 नवम्बर 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load