Bollywood News


26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी जवानों को श्रद्धांजलि!

आज 26 जुलाई को पूरा भारत देश कारगिल विजय दिवस के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है, तो हमारे फ़िल्मी सितारे कैसे पीछे रहते| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस युद्ध की शुरुवात 3 मई 1999 को हुई थी, यह 2 महीने से भी ज्यादा समय तक चला था| अंत में भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को विजय की घोषणा कर दी थी| अब इस खास दिन के मौके पर हिंदी सिनेमा कलाकार उन जवानों को सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर रहे हैं|

कारगिल युद्ध में काफी मात्रा में गोला-बारूदों का इस्तेमाल किया था, भारत की वायुसेना के मिग -21 और मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी| बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन ने कारगिल विजय दिवस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है| देखिये-







बता दें कि 12 अगस्‍त को अमजॉन प्राइम वीडियो पर कारगिल युद्ध में शहीद जुए कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर आधारित फिल्‍म 'शेरशाह' रिलीज़ की जाएगी। विष्णुवर्धन के निर्देशन में तैयार इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के युवा अभिनेत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स और देश प्रेमी इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load