Bollywood News


दीपिका पादुकोण ब्रांड कमिटमेंट्स पूरा करने के लिए शेड्यूल इस तरह कर रही हैं मैनेज!

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से न्यूमेरो ऊनो पोजीशन पर राज कर रही हैं; न केवल फिल्म क्षेत्र में बल्कि ब्रांड की दुनिया में भी छाई हुई हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, खासकर जब सुपरस्टार हर प्रोजेक्ट और ब्रांड के लिए प्रोफेशनल रूप से सक्रिय हैं।

दीपिका पादुकोण यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं कि वह अपने व्यस्त फिल्म शेड्यूल के बावजूद अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकें जिसके लिए वह अपने व्यस्त शूट कैलेंडर के बीच में अतिरिक्त वक़्त निकाल रही हैं।

दीपिका जो पठान की शूटिंग कर रही है, उन्होंने अभी हाल ही में शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग खत्म की है और वह अपने ब्रांड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने शेड्यूल को मैनेज कर रही हैं। दीपिका को बीते दिन एक ब्रांड शूट में भी स्पॉट किया गया था जहाँ उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी।

वर्तमान में वह महाभारत, प्रभास के साथ नाग अश्विन की अखिल भारतीय फिल्म, द इंटर्न रीमेक, शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शकुन बत्रा की अगली फिल्म सहित कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, वह अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों का चेहरा भी हैं।

अभिनेत्री निस्संदेह इंटरनेशनल एंडोर्समेंट की इंडियन क्वीन है, जो प्रमुख ब्रांड्स के लिए पहली भारतीय वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।

End of content

No more pages to load