Bollywood News


अनुराग बासु की 'मेट्रो इन दिनों' को मिली तीसरी नई रिलीज़ तारीख!

पिछले एक साल से हिंदी फिल्म निर्देशक अनुराग बासु का बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट 'मेट्रो इन दिनों' काफी सुर्ख़ियों में रहा है| इसकी सबसे बड़ी वजह रिलीज़ डेट है जिसके उपर एक बार फ़िर मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है| आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान पहली बार इस मूवी के द्वारा एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं| थोड़ी देर पहले ही इस फिल्म को तीसरी नई रिलीज़ डेट मिली है जिसको लेकर फैन्स विचलित भी दिखाई दे रहे हैं|

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान स्टारर 'मेट्रो इन दिनों' की नई रिलीज़ डेट से दोनों के फैन्स उत्सुक नज़र आ रहे हैं| सबसे पहले यह मूवी पिछले साल 8 दिसंबर को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत की जानी थी, परन्तु कुछ निजी कारणों की वजह से इसकी रिलीज़ डेट को बदल कर 29 मार्च 2024 कर दिया गया था| अब इस फिल्म की तीसरी रिलीज़ डेट सामने आई है जिसको टी सीरीज कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ शेयर किया है|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग बासु निर्देशित यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में लोगों के सामने प्रदर्शित की जाएगी| सारा और आदित्य के साथ-साथ फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन और अली फजल जैसे फ़िल्मी स्टार भी इस बड़े प्रोज़ेक्ट का हिस्सा होने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि तीसरी डेट पर यह फिल्म रिलीज़ हो पाती है या नही|

End of content

No more pages to load