Bollywood News


फिनाले टास्क में मुहं पर वैक्स स्ट्रिप लगा कर कंटेस्टेंट्स ने की सारी हदें पार!

टीवी पर सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहने वाले शो बिग बॉस के सीज़न 17 में एक टास्क को जितने के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी सारी हदों को पार कर दिया| कुछ समय पहले बिग बॉस ने फिनाले की रेस में आने के लिए घर वालों को एक कार्य दिया है, जिसमें सभी पागलों की तरह एक दूसरे पर गुस्सा निकालते नज़र आए|

इस बात का तो सभी को पता है कि पिछले नॉमिनेशन में चिंटू यानि समर्थ जुरेल बिग बॉस के घर से बाहर हो गए थे| बीती रात एपिसोड में बचे 8 घर वालों के बीच टास्क के दौरान भयंकर मुकाबला देखने को मिला|। इस टास्क में सभी घर वालों की दो टीम बना दी गई। यह एक नॉमिनेशन टास्क है यानि जो हारा वो सीधा नॉमिनेटेड हो जाएगा| इसके प्रोमों को कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा किया है|



टास्क के लिए बनी टीम ए के लिए मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण खेल रहे हैं और दूसरी तरफ़ टीम बी में ईशा, विक्की, आयशा और अंकिता लोखंडे हिसा ले रहे हैं। दो दिन तक चलने वाले इस कार्य में जो सदस्य बजर बजने तक टिका रहेगा वह सेफ हो जाएगा|

इस टास्क के समय आयशा खान, मनारा के उपर मिर्च डालती नज़र आई और अंकिता ने तो सभी को पीछे छोड़ दिया| उन्होंने अभिषेक के सीधा मुहं पर ही वैक्स स्ट्रिप लगा दी। जिसके जवाब में अभिषेक ने उनको कहा कि विक्की को भी ये टास्क करना है याद रखना| अब इस पूरी प्रक्रिया में कौन-कौन नॉमिनेटेड होगा ये आगे के एपिसोड में देखने लायक होने वाला है|

End of content

No more pages to load