Bollywood News


ग्रैमी अवॉर्ड 2024: ग्रैमी अवॉर्ड शो में रहा भारत का दबदबा, ये रही अवॉर्ड सूची!

साल 2024 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में भारतीयों की कला का जलवा इस बार सभी ने देखा है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो में कुल मिलाकर तीन पुरस्कार भारत ने अपने नाम किए हैं| संगीत जगत से संबंधित लोकप्रिय अवॉर्ड शो ग्रैमी के 66वें सीज़न का आयोजन इस बार लॉस एंजेलिस में किया गया|

बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड शो 2024 में इस बार सॉन्ग ऑफ ईयर, एल्बम ऑफ द ईयर और जिरिकॉर्ड ऑफ द ईयर जैसी कई श्रेणीयों में कलाकारों को सम्मानित किया गया है| भारतीय संगीत से जुड़ी मशहूर हस्तियों ने भी इस शो में ख़ूब वाहा-वाही बटौरी हैं|



लॉस एंजेलिस में चल रहे इस शो में लोकप्रिय बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन को ग्रैमी पुरस्कार से नवाज़ा गया है| उनके साथ ही भारत के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को भी ये सम्मान प्राप्त हुआ है| इसके अलावा भारत के बैंड शक्ति को उनकी 'दिस मोमेंट' के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है| इस खबर के सामने आते ही सभी भारत वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है|

End of content

No more pages to load