काजोल अब रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'दिलवाले' में अपने अच्छे दोस्त शाहरुख के साथ फिर से काम करने जा रही है। ऐसे में काजोल की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। वह शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
हाल ही में रोहित ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'दिलवाले' के लिए शाहरुख और काजोल के नाम की घोषणा की थी।
अब काजोल ने भी लैक्मे फैशन वीक के दौरान इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "हाँ मैं रोहित शेट्टी के साथ फिल्म कर रही हूँ। मैं शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। मैं शाहरुख के साथ काम शुरू करने का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।"
इस से पहले शाहरुख और काजल की जोड़ी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी ख़ुशी कभी गम' और 'माय नेम इज़ खान' जैसी फिल्मों में अपनी जादुई कैमिस्ट्री से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं।
शाहरुख के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ: काजोल
Friday, March 20, 2015 10:28 IST


