Bollywood News


​अपनी प्रतिमा के अनावरण को लेकर उत्साहित​ हूँ: ​कैटरीना ​

​बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ 27 मार्च को लंदन स्थित मशहूर मादम तुसाद संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करने जा रही हैं। वह इस खास क्षण को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कैटरीना का बचपन लंदन में गुजरा है।​

​ उन्होंने सोमवार को फेमिना वूमेन अवार्डस के रेड कॉरपेट पर कहा​, "मैंने जब इस बाबत खबरें सुनी तो सच में बहुत उत्साहित हुई। यह एक ऐसी चीज है, जो वहां हमेशा रहेगी।​"

उन्होंने कहा​, "मैं कुछ वर्षो तक लंदन में रही हूं, इसलिए यह बहुत सारी प्यारी यादें लेकर आया है। मैं इसका (मोम प्रतिमा) लंदन के मादम तुसाद संग्रहालय में 27 मार्च को अनावरण करूंगी। मैं इसे लेकर सच में उत्साहित हूं।​"

​​31 वर्षीया कैटरीना इसे अपने और परिवार के लिए एक खास पल बताती हैं। उन्होंने कहा​, "हर कोई हमेशा अपने काम के लिए पहचाना जाना चाहता है।​"

मादम तुसाद संग्रहालय में ऐश्वर्य रॉय बच्चन, महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं पहले से मौजूद हैं।

End of content

No more pages to load