Bollywood News


रिहाना ने पत्रिका के लिए खिंचवाई अर्धनग्न तस्वीरें

​हाल ही में ​पॉपस्टार रिहाना ​को एक अर्धनग्न तस्वीर खिंचवाते देखा गया है। वह यह तस्वीर एक पत्रिका के​ मुख्य पेज के लिए ​खिंचवा रही थी।

वेबसाइट ​'​एसशोबिज डॉट कॉम​'​ के अनुसार, रिहाना ने पत्रिका 'वी' के लिए जो तस्वीर खिंचवाई, उनमें उन्होंने वर्साचे के हल्के नीले रंग वाले अधोवस्त्र के अलावा कुछ भी नहीं पहना है, हालांकि सुनहरी विग, आंखों पर नीला आइशैडो और गुलाबी रंग की लिपस्टिक जरूर लगाई है​।

एक अन्य तस्वीर में रिहाना गुलाबी रंग का स्विमसूट पहने नीरे रंग की आराम कुर्सी पर आंखे बंद किए लेटी नजर आ रही हैं​।​ उन्होंने फर की चादर अपने ऊपर ओढ़ रखी है​। इसके अलावा रिहाना ने दो और उत्तेजक तस्वीरें पत्रिका के लिए खिंचवाई हैं, जिनमें से एक में वह सामने से खुली हुई जैकेट पहने ग्लास से पेय पदार्थ पीती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में उन्होंने सफेद रंग की हॉटपैंट और छापेदार टॉप पहना हुआ है​।​

End of content

No more pages to load