Bollywood News


​विदरस्पून​ को वर्गारा के रूप में मिल गई है पक्की सहेली ​

​हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून को फिल्म 'हॉट परसूट' की अपनी सहकलाकार अभिनेत्री सोफिया वर्गारा के रूप में पक्की सहेली मिल गई है।​

​ विदरस्पून और वर्गारा ने एक साथ में एक वीडियो साझा की है, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां, गायिका टेलर स्विफ्ट और माइली साइरस के गाए गाने पर लिपसिंग करती नजर आ रही हैं।​

​ दोनों सहेलियां फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान भी मौजमस्ती के लिए अक्सर समय निकाल लेती हैं।​

​ वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, वर्गारा ने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक वीडिया साझा की, जिसमें वह विदरस्पून के साथ स्विफ्ट के गाने 'आई नो यू वेर ट्रबल' पर कमाल की लिपसिंग करती नजर आ रही हैं।​

​ एक वीडियो विदरस्पून ने भी साझा किया, जिसमें दोनों सहेलियां साइरस के गाने 'पार्टी इन द यूएसए' में लिपसिंग करती नजर आ रही हैं।​

​ फिल्म 'हॉट परसूट' आठ मई को अमेरिका में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में विदरस्पून एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन पर एक ड्रग व्यवसायी की विधवा की सुरक्षा का जिम्मा होता है। यह किरदार वर्गारा ने निभाया है।

End of content

No more pages to load